Tuesday, October 20th, 2026

श्वेता तिवारी के बयान से बवाल, भोपाल में प्रमोशन के दौरान की थी टिप्पणी

भोपाल
मशहूर फिल्म अभिनेत्री और टीवी अदाकारा श्वेता तिवारी ने ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं, बयान देकर बवाल मचा दिया है। इसको लेकर वेबसीरीज पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं। कुछ दिन पहले वेब सीरीज आश्रम की शूटिंग का भी भगवान के दृश्यांकन पर विरोध हो चुका है। मनीष हरिशंकर की निर्देशित वेब सीरीज शो स्टॉपर्स की शूटिंग मध्य प्रदेश में हो रहे है जिसके प्रमोशन के लिए वेब सीरीज के कलाकार रोहित राय, कंवलजीत, सुरभराज जैन, अभिनेत्री श्वेता तिवारी आदि भोपाल आए थे। इस प्रमोशन में श्वेता तिवारी ने मजाकिया अंदाज में एक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने अपनी ब्रा की साइज को भगवान द्वारा लिए जाने का कमेंट कर दिया है। उनका यह चौदह सेकंड का बयान ऐसा वायरल हुआ है कि वेव सीरीज के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती हैं।

श्वेता टीवी सीरियल में काफी मशहूर रहीं
श्वेता तिवारी टीवी की मशहूर कलाकार हैं और उनके कई सीरियल चर्चित भी रहे थे। कसौटी जिंदगी की सीरियल से उन्हें नाम व शोहरत मिली। उसमें उन्होंने प्रेरणा नाम मिला और काफी समय तक वे इसी नाम से पहचानी गईं। श्वेता ने दो शादियां कीं और पहली शादी से उन्हें बेटी पलक है तो दूसरी शादी में उनके बेटे रियांस का जन्म हुआ।

 

 

#Shweta Tiwari

Source : Agency

पाठको की राय