Thursday, October 22nd, 2026

अगले एक दशक में विश्व क्रिकेट पर रहेगा शुभमन गिल का दबदबा : मैथ्यू हेडन

नई दिल्ली
 ऑस्ट्रेलिया के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि बड़े स्कोर बनाने की अपनी काबिलियत के कारण शुभमन गिल का अगले एक दशक में विश्व क्रिकेट में दबदबा रहेगा।

तेईस वर्षीय गिल अभी तक टेस्ट मैचों में दो, वनडे में चार और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक शतक लगा चुके हैं। उनकी 49 गेंदों पर खेली गई 67 रन की शानदार पारी से गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया। हेडन उन कई लोगों में शामिल हैं जो गिल के खेल पर नियंत्रण बनाए रखने के कौशल से प्रभावित हैं।

हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के सामने लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो जिम्मेदारी संभालकर आखिर तक टिका रहे और शुभमन गिल ने यह भूमिका अच्छी तरह से निभाई।’’ उन्होंने कहा,‘‘ उसके कुछ शॉट ने आंखों को सुकून पहुंचाया। वह इतना अच्छा खिलाड़ी है के अगले एक दशक में विश्व क्रिकेट में उसका दबदबा रहने वाला है।’’

 

 

#शुभमन गिल

Source : Agency

पाठको की राय