Tuesday, October 20th, 2026

शुभंकर का तीसरे दौर में लचर प्रदर्शन, संयुक्त 14वें स्थान पर खिसके

मैड्रिड.
भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने तीसरे दौर में एक ओवर 72 का कार्ड खेल कर लचर प्रदर्शन किया जिससे वह एक्सियोना ओपन डी एस्पाना में संयुक्त दूसरे से संयुक्त 14वें स्थान पर खिसक गए। शुभंकर ने पहले दो दौर में समान 66 का स्कोर बनाया था लेकिन तीसरे दिन वह संघर्ष करते हुए नजर आए। उन्होंने चार बर्डी बनाई लेकिन इस बीच तीन बोगी और एक डबल बोगी भी की। तीसरे दौर के बाद शुभंकर का कुल स्कोर नौ अंडर है और उन्हें सत्र के आखिरी टूर्नामेंट डीपी वर्ल्ड टूर चैंपियनशिप में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए अच्छे परिणाम हासिल करने की जरूरत है। भारत के एक अन्य खिलाड़ी मनू गंडास इससे पहले कट से चूक गए थे।

 

 

#Subhankar

Source : Agency

पाठको की राय