Tuesday, October 20th, 2026

शुभम गुप्ता वैश्य महासम्मेलन युवा ईकाई के तहसील अध्यक्ष नियुक्त

अमरपाटन
वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व गृह मंत्री आदरणीय उमाशंकर गुप्ता एवं युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष  राजकुमार गुप्ता  ने वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री  हरिओम गुप्ता, प्रदेश मंत्री  अशोक गुप्ता, एवं युवा जिलाध्यक्ष   नीरज गुप्ता  की अनुशंसा से युवा समाजसेवी  शुभम गुप्ता को युवा इकाई अमरपाटन का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर शुभम गुप्ता ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और कहा कि मुझ पर विश्वास कर जो यह जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे मैं पूर्ण निष्ठा और इमानदारी से निर्वाहन करुंगा। एवं अपने वरिष्ठ जनों को और युवा साथियों को साथ लेकर सब के सहयोग से युवा संगठन को मजबूत करने का हरसंभव प्रयास करूंगा। इनकी नियुक्ति पर जिला इकाई, महिला इकाई, युवा इकाई, एवं तहसील इकाई के पदाधिकारियों सहित समस्त वैश्य बंधुओं ने खुशी व्यक्त की।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय