Tuesday, October 20th, 2026

लॉकडाउन में श्रुति हासन की आर्थिक हालत ख़राब

मुंबई
 इन दिनों देश में कोरोना वायरस का कहर बरस रहा है. लगातार संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. पूरे देश में लॉकडाउन जरूरत के अनुसार लॉकडाउन लगाया जा रहा है. ऐसे में सिनेमा जगत के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानी मानी एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) बीते सालों में कई बेहतरीन फिल्में दे चुकी हैं. वह साउथ के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं. लेकिन कोविड-19 के कारण चल रहे लॉकडाउन ने उनकी आर्थिक हालत खराब कर दी है.  

इंतजार नहीं कर सकती

लॉकडाउन और कोरोना का असर श्रुति हासन (Shruti Haasan) की जिंदगी पर साफ नजर आ रहा है, क्योंकि उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें पैसों की जरूरत है.   इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं खुद को घर में बंद रख कोरोना खत्म होने का इंतजार नहीं कर सकती.'

 

#Shruti Haasan

Source : Agency

पाठको की राय