Tuesday, October 20th, 2026

श्री त्रिवेदी बने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष

धार
भारतीय जनता पार्टी सरदारपुर मंडल अध्यक्ष अखिलेश  यादव ने क्षेत्र के  युवा एवं उर्जावान कार्यकर्ता रवि कुमार त्रिवेदी भोपावर को भारतीय जनता पार्टी का मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया है इनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है।  श्री त्रिवेदी क्षेत्र में काफी लोकप्रिय होने के साथ ही युवाओं में अच्छी खासी पकड़ रखते है। इनकी इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ  स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की  गई एवं आतिशबाजी कर मिठाई बांटी ।

 

Source : Agency

पाठको की राय