Saturday, October 24th, 2026

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हु्ई श्री रामकथा महोत्सव

पंच कुण्डात्मक रूद्र यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ होंगे भव्य आयोजन
भोपाल

ग्राम अरवलिया में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री रामकथा महोत्सव एवं पंच कुण्डात्मक रूद्र यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिस हेतु समस्त ग्रामवासियों ने डीजे एवं डोल ताशों के साथ कलश धारण किए बालिकाएं एवं युवतियां शामिल हुईं। मंदिर प्रांगण में कलश यात्रा पहुंची और  यज्ञ प्रारंभ हुआ।
रामकिशोर दास जी त्यागी, महंत महादेव पानी मंदिर भोपाल, एवं कथा आचार्य पं. देवेश भार्गव जी श्रीरामचरितमानस प्रवचनकार दिल्लौद के मुखारबिंद से अमृत वर्षा हुई। आचार्य शैलेंद्र शर्मा की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच कुण्डात्मक रूद्र यज्ञ हो रहा है।

कथा 29 अप्रैल 2023 शनिवार से 3 मई 2023 बुधवार तक कथा समय- प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक होगी। सोमवार दिनांक 1 मई 2023 को नित्यार्चन पूजन, हवन प्रारंभ होगा। रविवार दिनांक 30 अप्रैल 2023 को पिठादि देव स्थापना, अग्नि स्थापना यज्ञ शाला में होगी। इस आयोजन के समस्त शिवभक्तगण एवं महावीर मण्डल अरवलिया भोपाल की अगुवाई में समस्त ग्रामवासी अरवलिया एवं परवलिया सानी के गणमान्य जन की मौजूदगी में आयोजन होंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय