Friday, October 23rd, 2026

श्री राम वन गमन काव्य यात्रा का 10 अप्रैल को अयोध्या में समापन

रायपुर
राष्ट्रीय कवि संगम की अगुवाई में श्री राम वन गमन काव्य यात्रा की शुरूआत श्रीलंका रामेश्वरम से हुई है जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक महत्ता लिए भ्रमण कर रही है और 10 अप्रैल को अयोध्या में इस यात्रा का समापन होगा।

राष्ट्रीय कवि संगम के छत्तीसगढ अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बताया कि महाराष्ट्र के रामटेक से छत्तीसगढ प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह जगह भव्य स्वागत के साथ लोग इस यात्रा के साक्षी बने। यात्रा मार्ग में श्रीराम जी का रथ आगे बढ़ते हुए राजनांदगांव,धमतरी,कांकेर,जगदलपुर मलकान गिरी,गरियाबंद, रायपुर, शिवरीनारायण रायगढ़,जशपुर,अंबिकापुर,मनेंद्रगढ़ ,पेंड्रा रोड होते हुए अमरकंटक से 30 मार्च को मध्यप्रदेश में प्रवेश किया।  सभी जगह भगवान श्री रामजी के दर्शन के लिए जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला विशेष रूप से महंत रामसुंदर दास जी व राम नामी सम्प्रदाय का साथ रहा। कवि संगम के संरक्षक बाबा सत्यनारायण मौर्य,राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल व संयोजक महेश शर्मा पूरी यात्रा में साथ रहे। शोभायात्रा मार्ग पर राम जी पर आधारित कविता पाठ भी रखा गया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय