Monday, October 19th, 2026

श्री कंषाना ने एमपी एग्रो के अध्यक्ष पद का कार्यभार किया ग्रहण

भोपाल
पूर्व मंत्री एदल सिंह कंषाना ने सोमवार को मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों के हित में किये जा रहे कार्यों को वे निरंतर आगे बढ़ायेंगे। किसानों को उद्यानिकी के माध्यम से किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये हरसंभव प्रयास करेंगे। पदभार ग्रहण करने पर निगम के प्रबंध संचालक राजीव जैन, महाप्रबंधक रविन्द्र चतुर्वेदी और कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चन्द्रशेखर परसाई ने भी स्वागत किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय