Saturday, October 24th, 2026

उत्कृष्ट समाज सेवा कार्यों के लिये श्री दादाजी ग्रुप वेलफेयर सोसायटी सम्मानित

राजनांदगांव

गत दिनों नगर की प्रमुख सेवा भावी संस्था उदयाचल ने अपने 55 वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्री दादाजी ग्रुप वेलफेयर सोसायटी जो कि शहर में पिछले 11 वर्षो से भूखों एवं जरूरतमंदों को अनवरत नि:शुल्क भोजन करते आ रहा है।

इस नेक व उत्कृष्ट सेवा कार्यों हेतु उदयाचल ने श्री दादाजी ग्रुप वेलफेयर सोसायटी को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने हेतु प्रमुख रूप से दादाजी ग्रुप के संरक्षक संजय भोजनी, वीरसिंह पायक, अध्यक्ष बृजेश श्यामकर, उपाध्यक्ष नथमल कोटाडिया, सचिव अरविंद ठक्कर, कोषाध्यक्ष जितू जैन व शिव अग्रवाल उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय