Friday, October 23rd, 2026

श्री दादा जी ग्रुप वेलफेयर सोसायटी ने फिर शुरू की नि:शुल्क भोजन वितरण की व्यवस्था

राजनांदगांव
श्री दादा जी ग्रुप वेलफेयर सोसायटी ने जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क भोजन वितरण की शुरूआत अपने नव-निर्मित भवन से महापौर हेमा देशमुख के हाथों से करवाई। शहर की सेवा भावी संस्था ने कोरोना संक्रमण काल  के दिशा निदेर्शों के चलते इस नि:शुल्क भोजन व्यवस्था को स्थगित कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि दादाजी ग्रुप वेलफेयर सोसायटी के द्वारा विगत 7 वर्षों से रेलवे स्टेशन परिसर में गरीबों को नि:शुल्क भोजन रोजाना रात्रि में कराया जाता रहा है इसी कड़ी में सोसायटी ने अपने नये भवन से इस व्यवस्था को पुन: शुरू किया है। संस्था के अध्यक्ष वीर सिंह पायक एवं सचिव विजेश श्यामकर ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल काल के चलते जरूरत मंद लोगों को नि:शुल्क भोजन देने की व्यवस्था काफी समय से बन्द थी जिसे संस्था के द्वारा  मंगलवार से पुन: प्रारंभ किया गया हैं। संस्था के वरिष्ठ  सदस्य नथमल कोटडि?ा एवं पूर्व महापौर सुदेश देशमुख ने बताया कि संस्था के द्वारा वर्तमान में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुवे जरूरत मन्द लोगो को भोजन पैकेट के माध्य्म से अन्नपुर्णा सदन स्टेशन के पास से रोजाना रात्रि में 9 बजे वितरण किया जायेगा।

 

#Shri Dada

Source : Agency

पाठको की राय