Wednesday, October 21st, 2026

एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं श्रेयस

नई दिल्ली
 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में चार भारतीय भी हैं। इसमें नंबर एक पर हैं श्रेयस अय्यर। आजकल भारतीय टीम से बाहर चल हरे श्रेयस ने एक ओवर में 31 रन बनाए हैं। श्रेयस ने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था। श्रेयस ने विशाखापत्तनम एकदिवसीय में वेस्टइंडीज के गेंदबाज रोस्टन चेज के एक ही ओवर में 31 रन बना दिये थे।इस दौरान श्रेयस ने 4 छक्के और एक चौका लगाया था। श्रेयस ने तब 32 गेंदों पर 53 रन बनाये थे। वहीं महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर है हैं।

 सचिन ने 1999 में हैदराबाद में हुए एकदिवसीय में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ओवर में ही 28 रन बटोर थे। सचिन ने तब क्रिस ड्रम के एक ओवर में ही चौकों और छक्कों के साथ 150 गेंदों पर 186 रन बनाये थे। तीसरे नंबर पर तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम है। जहीर ने साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए जोधपुर एकदिवसीय में एक ओवर में 27 रन बना दिये। जहीर ने रन तेज गेंदबाज हेनरी ओलंगा के ओवर में बनाए थे।

इस दौरान उन्होंने 4 छक्के लगाये थे। इसके अलावा चौथे नंबर पर पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। सहवाग ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ एक ओवर में 26 रन बटोरे थे जिसमें 5 चौके और एक छक्का लगा था। सहवाग ने ये रन श्रीलंका के गेंदबाज दिलहारा लोकुहेटिज की गेंदों पर बनाए थे।

 

 

 

 

 

#Shreyas Iyer

Source : Agency

पाठको की राय