Wednesday, October 21st, 2026

Shraddha Murder Case: पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब बोला फांसी के बाद जन्नत में हूर मिलेगी

नईदिल्ली

 

रद्धा मर्डर केस का आरोपी आफताब मंगलवार को फिर से पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए रोहिणी FSL लाया गया। सोमवार को यहां उस पर हुए हमले के बाद लैब के बाहर BSF तैनात की गई है। हमले के 2 आरोपियों को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी पर जेल भेज दिया गया है। लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की नृशंस हत्या करने के लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने पालीग्राफ टेस्ट के दौरान चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पूछताछ में आफताब की कट्टर मानसिकता के बारे में भी पता चला है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आफताब ने कहा कि श्रद्धा की हत्या के आरोप में उसे फांसी भी हो जाए तो अफसोस नहीं होगा क्योंकि जन्नत में जाने पर उसे हूर मिलेगी। वहीं उसने यह भी खुलासा किया है कि श्रद्धा से रिश्ते के दौरान 20 से ज्यादा हिंदू लड़कियों से उसके अफेयर रहे हैं।

हिंदू लड़कियों को बनाता था शिकार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आफताब ने खुलासा किया कि बंबल एप पर वह हिंदू लड़कियों को ढूंढकर अपना शिकार बनाता था। श्रद्धा की हत्या के बाद वह एक मनोविज्ञानी को अपने कमरे पर लाया था, वह भी हिंदू थी। उसे उसने श्रद्धा की अंगूठी तोहफे में देकर शिकार बनाया था और अन्य कई हिंदू लड़कियों के संपर्क में भी रहा है। आफताब को श्रद्धा की हत्या करने का कोई दुख नहीं है। उसे श्रद्धा के शव के टुकड़े कर फेंकने का जरा भी अफसोस नहीं है।

पुलिस को लगातार कर रहा था गुमराह

गौरतलब है कि हत्यारा आफताब जब तक रिमांड पर था तो वह पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था और उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। पूछताछ खत्म हो जाने पर वह चैन की नींद सोता था। पुलिस के मुताबिक पालीग्राफ टेस्ट में आफताब ने कुछ ऐसे सच बताए हैं, जो बेहद चौंकाने वाले हैं। पुलिस अब आफताब का नार्को टेस्ट भी करना चाहती है। पुलिस को आफताब के घर से 5 चाकू बरामद किए गए थे।

 

#Shraddha Murder

Source : Agency

पाठको की राय