Tuesday, October 20th, 2026

Shraddha Murder: तिहाड़ के सेल नंबर 4 में अकेले रहेगा आफताब, पुलिस के सामने ही खाएगा खान

नई दिल्ली 
दिल्ली के महरौली में अपने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या करने और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटने के आरोपी आफताब पूनावाला को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उसे तिहाड़ जेल में चौबीसों घंटे कैमरे की निगरानी में रखा जाएगा। आफताब को अलग सेल में तिहाड़ जेल नंबर 4 में रखा जाएगा। इस सेल में किसी और नहीं रखा जाएगा। ये पहली बार किसी आरोपी के लिए खोला जा रहा है। अधिकारियों ने कहा, 'आगे जेल अधिकारी भी उस पर नजर रखेंगे..आफताब जेल में ज्यादा आवाजाही नहीं कर पाएगा, उसके सेल से बाहर निकलने पर कुछ समय के लिए रोक रहेगी।'' इंडिया टुडे में छपी खबर के मुताबिक, उनके सेल के बाहर एक सुरक्षा गार्ड तैनात किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ही आफताब को खाना परोसा जाएगा। बिना पुलिस की मौजूदगी के आफताब को खाना खाने की अनुमति नहीं है। 

 

#Shraddha Murder

Source : Agency

पाठको की राय