Sunday, October 25th, 2026

बिहार में भी कांवड़ यात्रा मार्ग में नेमप्लेट लगे? पटना में केंद्रीय मंत्री ने कह दिया साफ-साफ

पटना.

केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में शामिल और बिहार में सत्ता के केंद्र में बैठे जनता दल यूनाईटेड के दिग्गज केसी त्यागी ने कांवड़िया मार्ग में नेमप्लेट विवाद पर सवाल के जवाब में कहा था कि उत्तर प्रदेश से ज्यादा महत्वपूर्ण रास्ता बिहार में अजगैबीनाथ से झारखंड के देवघर स्थित बाबा धाम तक है। उसके बाद बिहार के कांवड़िया मार्ग में नेमप्लेट की बात बार-बार उठने लगी।

इस बात को अब हवा मिल गई है, जब केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इससे जुड़े सवाल के जवाब में उदाहरण सहित बताया कि नाम ही तो पहचान है। नाम बताने में हर्ज नहीं है।

 

#Bihar#Kanwar Yatra#nameplates

Source : Agency

पाठको की राय