Friday, October 23rd, 2026

आज, 28 व 30 को बंद रहेंगी मांस मटन बिक्री दुकानें

रायपुर
नगर निगम ने कल 25 सितम्बर डोल ग्यारस, 28 सितम्बर अनन्त चतुर्दशी, 30 सितम्बर पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा के अवसर पर रायपुर परिक्षेत्र में स्थित पशु वधशाला एवं मांस मटन बिक्री दुकानें बंद - रहेंगी। निगम के आदेशानुसार इन दिनों में किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाये जाने पर जप्ती और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही भी की जायेगी। निगम के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक अपने क्षेत्रों में लगातार पर्यवेक्षण करेंगे।

 

#meat

Source : Agency

पाठको की राय