Monday, October 19th, 2026

SBI के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करना अब महंगा

नई दिल्ली
नए महीने यानी दिसंबर से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करना महंगा हो जाएगा। एसबीआई के मुताबिक वह सभी ईएमआई खरीद पर अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों से प्रोसेसिंग चार्ज के साथ-साथ टैक्स भी वसूल करेगा। ये चार्ज खरीदारी को ईएमआई में बदलने पर लगने वाले ब्याज शुल्क के अतिरिक्त होगा। आसान भाषा में समझें तो अगर आप एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से कोई प्रोडक्ट ईएमआई पर खरीदते हैं तो उसके लिए एक्स्ट्रा 99 रुपए देने होंगे। ये नियम मर्चेंट आउटलेट से किए गए ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा। हालांकि, अगर आपने 1 दिसंबर से पहले कोई ट्रांजैक्शन किया है तो उस पर किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। एसबीआई क्रेडिट कार्ड  इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को इस संबंध में सूचना दी जा चुकी है।

यहां भी लगेगा झटका
1 दिसंबर से पंजाब नेशनल बैंक के बचत खाताधारकों को ब्याज पर बड़ा झटका लगेगा। अब सालाना ब्याज दर 2.90 फीसदी से घटकर 2.80 फीसदी हो गई है। इसके अलावा माचिस की कीमत में भी 1 रुपए का इजाफा होगा। अब माचिस की नई कीमत 2 रुपए होगी। बता दें कि आखिरी बार साल 2007 में माचिस की कीमत में 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। कहने का मतलब ये है कि करीब 14 साल बाद माचिस महंगा हुआ है।

 

 

#SBI credit card

Source : Agency

पाठको की राय