Saturday, October 24th, 2026

बिहार-जहानाबाद में दुकानदार की हत्या, उधारी का अंडा नहीं देने पर मारा

जहानाबाद.

उधारी का अंडा नहीं देने पर दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या  की। मिली जानकारी के अनुसार कोहड़ौल गांव निवासी 61 वर्षीय अयोध्या सिंह अपने गांव में गुमटी पर अंडा बेचने का काम करते थे। रोज की तरह गांव के ही कुछ युवक अंडा खरीदने आए और उधार मांगने लगे। दुकानदार के द्वारा मना किए जाने के उपरांत उन्हें बुरी तरीके से पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

मृतक के पुत्र विमलेश कुमार के द्वारा बताया गया कि गांव के प्रिंस कुमार, सनी कुमार अपने और साथियों के साथ मिलकर उधारी अंडा न देने पर बुरी तरह से उनके पिता को लाठी डंडों से पीट दिया। घटना के बाद इलाज के लिए उन्हें अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, सूचना पाकर करपी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी लेकर सदर अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

#Bihar-Jehanabad#Shopkeeper murdered

Source : Agency

पाठको की राय