Thursday, October 22nd, 2026

अशोक गहलोत को झटका राजस्थान में अब नहीं होंगे CM फेस

जयपुर

      राजस्थान कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही आपसी खींचतान पर लगाम लग सकती है. आज दिल्ली में हुई कांग्रेस की अहम बैठक में चार बड़े फैसलों पर सहमति बनी है. इसमें फैसला लिया गया है कि राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री फेस नहीं होगा.

राजस्थान चुनाव के लिए तैयारियों पर बात करते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ समेत 29 नेता इस बैठक में शामिल रहे.

बैठक में शामिल नेताओं ने सर्वसम्मति से कहा कि कांग्रेस राजस्थान चुनाव जीत सकती है, बशर्ते पार्टी में एकजुटता रहे. बैठक में सभी नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया. यह फैसला भी लिया गया कि आगामी चुनाव में उम्मीदवारों का चयन जीतने की क्षमता के आधार पर किया जाएगा.

केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा कि उम्मीदवारों की सूची सितंबर के पहले सप्ताह में घोषित की जाएगी. हालाँकि, उन्होंने सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच शांति को लेकर किसी भी फॉर्मूले की बात पर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

इन 4 बड़े फैसलों पर बनी सहमति

  • 1. राजस्थान में कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री फेस नहीं होगा. पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी.
  • 2. राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के लिए नियम बनेंगे. पेपरलीक पर विधानसभा में कानून आएगा. (समझौते के लिए सचिन पायलट की शर्त)
  • 3.राजस्थान में इस बार टिकट के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन सितम्बर के पहले सप्ताह में कर लिया जाएगा.
  • 4. पार्टी में कोई बयानबाजी अब नहीं होगी. सरकार के प्रचार के साथ-साथ पार्टी का प्रचार अभियान शुरू होगा.

 

Source : Agency

पाठको की राय