Thursday, October 22nd, 2026

अयोध्या के अखाड़े में बृजभूषण शरण सिंह को झटका, यूपी सरकार ने 144 से पटका, 5 जून की रैली को इजाजत नहीं

अयोध्या

महिला पहलवानों के आरोपों में घिरे बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को झटका लगा है। बृजभूषण के समर्थन में  सरयू तट किनारे बने राम कथा पार्क में 5 जून को कैसरगंज के सांसद द्वारा आयोजित जनचेतना महारैली के कार्यक्रम को करने की जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। फिर भी कार्यक्रम की तैयारियां उनके समर्थकों द्वारा की जा रही है। आस-पड़ोस के जिलों में बैनर और होल्डिंग के माध्यम से लोगों को अयोध्या चलने का आवाहन किया जा रहा है। पूरे जिले में धारा 144 लगे होने की बात बताई गई है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कार्यक्रम में 10 लाख से अधिक भीड़ होने की बात कही है। नगर के  प्रमुख साधु-संतों का उन्हें समर्थन उन्हें मिल चुका है। प्रशासन ने आस-पड़ोस के जिलों में खुफिया संगठनों को सक्रिय कर दिया है। इससे संख्या बल की सही जानकारी मिल सके। क्षेत्राधिकारी एसपी गौतम के मुताबिक राम कथा पार्क में कार्यक्रम करने की अनुमति उन्हें नहीं दी गई है। क्योंकि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस का सरकारी आयोजन होना है। इस बात से उन्हें अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा बाकी अन्य स्थान पर कार्यक्रम करने के लिए उन्होंने अभी कोई आवेदन नहीं किया है। अगर करेंगे तो उस पर जांच की जाएगी। इसके बाद जिला प्रशासन निर्णय लेगा। उन्होंने बताया पूरे जिले में धारा 144 लगी हुई है। प्राइवेट आयोजनों पर पाबंदी है।

 

 

#बृजभूषण शरण सिंह को झटका

Source : Agency

पाठको की राय