Monday, October 19th, 2026

शिवराज की मंत्री ने कहा- MP के पंडालों में पहचान पत्र के बिना नो एंट्री, गरबा-पंडाल बन रहे लव जिहाद का जरिया

ग्वालियर
दुर्गा पूजा में गरबा और पंडाल आम बात है। लेकिन गरबा और पंडाल को लेकर मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा है कि गरबा और पंडाल लव जिहाद का बड़ा माध्यम बन चुके थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब सभी गरबा आयोजक सतर्क और सजग रहे। गरबा पांडाल में जो भी आए वो अपना पहचान पत्र लेकर ही आए। बिना पहचान पत्र के गरबों में कोई प्रवेश कर नहीं सकता। ये सब के लिए सलाह भी है और नसीहत भी है।

इसके साथ ही उषा ठाकुर ने कहा कि हमारे लोग और सहयोगी संगठन सभी जागरूक हैं। क्योंकि गरबा और पंडाल लव जिहाद का बड़ा माध्यम बन गए थे। इसलिए अब जरूरी है कि कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान छुपाकर गरबा पांडाल में ना आए।  उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जा रहा है कि कुछ समुदाय सामाजिक कार्यक्रम को टारगेट कर रहे हैं। इसके साथ ही गरबा और पांडाल के माध्यम से लव जिहाद के कई मामले सामने आ रहे हैं, इसे रोकने की जरूरत है। गौरतलब है कि पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री उषा ठाकुर आज एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंची हैं। जहां व विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी और उसके बाद और मुरैना के लिए रवाना हो जाएंगी।

अवैध मदरसों पर उषा ठाकुर ने कही यह बात
वहीं, मध्य प्रदेश में अवैध मदरसों पर कार्रवाई को लेकर जब उषा ठाकुर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा है कि शिक्षा विभाग में जिन मदरसों को स्वीकृति नहीं दी, उन मदरसों को बंद किया जाएगा। उन्होंने मदरसों को लेकर शिक्षा विभाग को आदेश दिए हैं। कई मदरसों का सर्वे पूरा हो चुका है और कई मदरसों का सर्वे बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। प्रदेश में कई ऐसे अवैध मदरसे हैं, जिनको बंद किया गया गया है।

 

#Shivraj

Source : Agency

पाठको की राय