शिवराज आज दिल्ली जाएंगे ,केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार की रात दिल्ली जाएंगे और वहां रुकेंगे। सीएम चौहान बुधवार को सुबह बैठकों में शामिल होने के बाद भोपाल लौटेंगे। इस दौरान सीएम चौहान की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का भी कार्यक्रम है। साथ ही वे पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी शामिल होंगे और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी। इसके पहले मंगलवार को दिन में सीएम चौहान का समाधान आन लाइन का कार्यक्रम है। इस दौरान वे कलेक्टरों से संवाद कर शिकायतें निराकरण करने के मामले में की जा रही हीलाहवाली पर एक्शन ले सकते हैं। पिछले माह सीएम चौहान ने समाधान आन लाइन की शिकायत निराकरण में देरी पर आधा दर्जन अफसरों को सस्पेंड किया था और कुछ पर एफआईआर कराने के निर्देश भी दिए थे। मुख्यमंत्री इसके अलावा कोरोना की समीक्षा बैठक लेंगे तथा राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के प्रजेंटेशन भी देखेंगे। सीएम कृषि अफसरों के साथ बैठक भी करेंगे।

पाठको की राय