Thursday, October 22nd, 2026

शिवराज-वीडी ने दी सुहास भगत की माता को श्रद्धांजलि

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार को इंदौर पहुंचे और प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत की दिवंगत माता को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सीएम चौहान ने नूपुरश्री रेसीडेंसी गणेशधाम कालोनी बंगाली चौराहा पहुंचकर शुभांगी भगत को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद भोपाल लौट आए। इस मौके पर उनके साथ मंत्री विश्वास सारंग, तुलसी राम सिलावट, उषा ठाकुर, ओमप्रकाश सकलेचा ने भी दिवंगत शुभांगी भगत को श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि सुहास भगत की 78 वर्षीय माता शुभांगी भगत कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और कल उनका निधन हो गया था। आज इंदौर में भाजपा नेताओं और परिजनों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार रामबाग विश्राम घाट पर किया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय