Thursday, October 22nd, 2026

बजरंग दल पर बैन बोले शिवराज - कांग्रेस की मति मारी गई

भोपाल

 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पीएफआइ और बजरंग दल जैसे संगठनों को प्रतिबंधित करने की बात कही है। भाजपा बजरंग दल को प्रतिबंधित करने की कांग्रेस की घोषणा पर भड़क उठी है। कर्नाटक से उठा यह विवाद मप्र भी आ पहुंचा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की मति मारी गई है, जो वह बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रही है। वह बजरंग दल, जो प्रखर राष्ट्रवादी संगठन है। वह बजरंग दल जो आतंकवाद का विरोध करता है, लव जिहाद का विरोध करता है। सामाजिक सेवा सहित देशभक्ति के भाव, अपने धर्म और संस्कृति के प्रति स्वाभिमान का और जागरण का भाव पैदा करता है। उसकी तुलना पीएफआइ जैसे आतंकवादी संगठन से की जा रही है।

    जाको प्रभु दारुण दुख देही,

    ताकी मति पहले हर लेही।

 

#बजरंग दल

Source : Agency

पाठको की राय