Monday, October 26th, 2026

जबलपुर जाने से पहले राज्यपाल आनंदी बेन से मिले शिवराज


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जबलपुर जाने से पहले राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से राजभवन में मुलाकात की। आधा घंटा तक चली मुलाकात में सीएम चौहान ने नए राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई के शपथ कार्यक्रम और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।  सीएम चौहान ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सहकारिता से देश के विकास के लिए नया विभाग खोलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सहकार से समृद्धि और बिन सहकार नहीं उद्धार का मंत्र देकर पीएम मोदी ने सहकारिता का नया विभाग शुरू किया है। वैसे भी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चल रही केंद्र सरकार सहकारिता पर पहले से ही काम कर रही थी। अब इसे और बढ़ावा मिलेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय