Tuesday, October 20th, 2026

शिवराज सरकार भरेगी आमजन का 6400 करोड़ का बिजली बिल

कटनी
 कटनी के स्‍लीमनाबाद में मुख्‍यमंत्री विद्युत बिलों में राहत योजना 2022 का शुभारंभ करते हुए मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोनाकाल में लोगों के पास रोजगार नहीं था। 88 लाख लोगों के 6400 करोड़ का बिल सरकार द्वारा भरा जाएगा। इसका प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके बाद बिजली बिल नहीं भरना पड़ेगा। 21 हजार करोड़ रुपया हर साल बिजली वाले लेते हैं तब ये सस्‍ती बिजली देते हैं। इसके लिए शि‍विर में जाकर आवेदन देना होगा। इसके बाद पैसा सरकार भरेगी। 59 करोड़ 29 लाख 44 हजार रुपया सिर्फ कटनी जिले का भरा जाएगा। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री योजना की तरफ से हर महीने एक परिवार को दस किलो अनाज दिया जा रहा है। इतना सस्‍ता इलाज कभी कांग्रेस ने नहीे खिलाया। हर स्‍कूल में पहली से पांचवी तक दस किलो और छठवी से बारहवीं तक 15 किलो तक मूंग दी जाएगी। जहां गुंडे बदमाश हैं वे संभल जाएं। गांव तक में बुलडोजर चलवाया जाएगा। अगर मा, बहन, बेटी की तरफ किसी की नजर उठी तो उसे बर्बाद कर दिया जाएगा। ऐसे लोगों का घर उड़ाकर सब जब्‍त कर लो।

इससे प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कटनी में विभिन्‍न कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उन्‍होंने रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। यह ब्रिज 85 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि शहर में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। नवरात्र पर्व पर मातारानी की यह कृपा आपको सौगात के रूप में मिली है। उन्‍होंने इंदौर की तरह कटनी को भी स्‍वच्‍छ रखने कहा। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि एक छोटे से घर में कई परिवार रहने को मजबूर हैं, तो ऐसे लोगों को पट्टा देकर रहने की जमीन का मालिक बनाया जाएगा। उसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं में पक्के मकान बनाएंगे।अगले तीन साल में कोई गरीब पक्के मकान के बिना नहीं रहेगा।


इससे पहले उन्‍होंने सत्‍येंद्र पाठक स्‍मृति चिकित्‍सालय भवन का भूमिपूजन किया। मुख्‍यमंंत्री ने जिला अस्‍पताल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पाठक जी हमारे साथ ही है। उनके नाम को बढ़ाओ। काम को बढ़ाओ। संजय पाठक के लिए कहा 2014 में आपको भाजपा में छोटे भाई के रूप में लेकर आए थे। जीवनदान, भोजन दान के साथ आनंंद दान भी देते जाओ। कटनी जिले की जनता को इस अस्पताल के नए भवन से राहत मिलेगी। मुख्‍यमंत्री ने सबसे पहले सत्‍येंद्र पाठक स्‍मृति चिकित्‍सालय भवन का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक संजय पाठक सहित स्‍थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

 

#6400 करोड़ का बिजली बिल

Source : Agency

पाठको की राय