Wednesday, October 21st, 2026

 शिवपाल यादव हो सकते हैं विपक्ष के नेता

 लखनऊ
 उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के नतीजे (UP Chunav Result) आ चुके है भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाकर इतिहास रच दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी एक बार फिर मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में अपना पक्ष रखेगी। इसी बीच चर्चा तेज है कि प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को सपा मुखिया अखिलेश यादव बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रहे हैं।


नेता प्रतिपक्ष बनाये जा सकते हैं शिवपाल
जानकारी के मुताबिक, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो शिवपाल यादव विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाते नजर आएंगे। बता दें, पहले ये पद पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी के पास था लेकिन बलिया के बांसडीह सीट से चुनाव हारने के बाद अब शिवपाल यादव को लेकर चर्चाएं जोरों पर चल रही है। शिवपाल यादव इटावा की जसवंतनगर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक चुने गए हैं।

विधायकों से मुलाकात करेंगे अखिलेश
वहीं, खबर ये भी आ रही है कि मैनपुरी के करहल से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव आगे चलकर विधायकी से अपना इस्तीफा दे देंगे। वो आजमगढ़ से सांसद बने रहना चाहते हैं। वहीं, 21 मार्च को सभी जीते विधायकों को सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुलाया गया है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात करेंगे। साथ ही सपा की ओर से प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव को विधायक दल का नेता बनाये जाने की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

 

# शिवपाल यादव

Source : Agency

पाठको की राय