Thursday, October 22nd, 2026

"शी इज ए चेंजमेकर" प्रशिक्षण सम्पन्न

भोपाल.
ग्राम पंचायत की महिला जनप्रतिनिधियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षण के लिए प्रथम चरण में बैतूल जिले की ग्राम पंचायतों की 40 महिला जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के तृतीय दिवस के सत्र में टीआरआई के सीनियर मैनेजर श्री संजय कुमार ने सतत विकास लक्ष्यों में ग्राम पंचायतों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। प्रो. एच एम.मिश्रा ने कहा कि अगर सबकी विभिन्न योग्यताओं का समागम हो जाए तो विकास की क्रांति दूर नहीं। महिला सरपंचों ने भी पंचायतों में किये गए एवं प्रस्तावित कार्यों के बारे में जानकारी दी और अपने अनुभव साझा किए।

 

#Training Completed

Source : Agency

पाठको की राय