Wednesday, October 21st, 2026

अस्पताल से घर लौटे शरद पवार, डॉक्टरों ने दी 7 दिनों तक आराम करने की सलाह

नई दिल्ली
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार कुछ दिनों पहले पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हो गए थे। अब पांच दिनों बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें कि डॉक्टरों ने उन्हें पूरे सात दिन आराम करने की सलाह दी है। कुछ दिनों पहले नवाब मलिक ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उनके पेट में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें असप्ताल में भर्ती करा दिया गया। अस्पताल में जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एंडोस्कोपी कराने की सलाह थी। नवाब मलिक ने बताया था कि शरद पवार खून पतला करने वाली दवा लिया करते थे जिसे इस दिक्कत के बाद अब डॉक्टरों की सलाह पर रोक दिया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के कारण शरद पवार के सभी कार्यक्रम अगले नोटिस जारी होने तक रद्द कर दिए गए थे।

 

 

#Sharad Pawar

Source : Agency

पाठको की राय