Friday, October 23rd, 2026

बांग्लादेश के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बावजूद शांतो को जीत का यकीन

नॉर्थ साउंड
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाज टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे लेकिन उन्होंने सुपर आठ चरण में भारत के खिलाफ अगले मैच समेत बाकी मैचों में बेहतर प्रदर्शन का वादा किया।

बांग्लादेश ने ग्रुप चरण में तीन मैच जीतकर सुपर आठ के लिये क्वालीफाई किया था लेकिन सुपर आठ चरण के पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने उसे डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर 28 रन से हराया। अब उसका सामना भारत से है।

शांतो ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘अगले दो मैच महत्वपूर्ण हैं। इनमें काफी कुछ दाव पर है। इन्हें जीतकर हम बेहतर स्थिति में होंगे और हम दोनों मैच जीतने की कोशिश करेंगे।’’

यह पूछने पर कि क्या टीम बल्लेबाजी में फॉर्म के लिये जूझ रही है, शांतो ने कहा, ‘‘यह कहना मुश्किल है कि हम अच्छा क्यो नहीं खेल पा रहे। हर खिलाड़ी सक्षम है और अतीत में अलग अलग जगहों पर अच्छा खेला है।’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है कि यहां अच्छा क्यों नहीं खेल पाये। हर किसी को अपना स्वाभाविक खेल दिखाने की आजादी है लेकिन वे खेल नहीं पा रहे।’’

 

 

#Nazmul Hussain Shanto

Source : Agency

पाठको की राय