शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत: मुर्गा पार्टी कर रहा था चौकीदार, ग्रामीणों ने की शिकायत
पेण्ड्रा/रायपुर.
पेण्ड्रा के बचरवार गांव के ग्रामीणों ने उस समय जोरदार हंगामा मचा दिया। जब उन्हें जानकारी मिली कि गांव के मुख्यमार्ग स्थित हाई स्कूल परिसर में क्लास रूम के अंदर स्कूल का चौकीदार और कुछ ग्रामीण शराबखोरी और मुर्गा पार्टी कर रहे थे। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। जिसके बाद शराबखोरी वाले लोगों की बाइक को स्कूल के अंदर कर ग्रामीणों ने अपने पास रख लिए और अब दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है।
स्कूलों में शराबखोरी और मुर्गा पार्टी करने के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले बिलासपुर में जहां एक शिक्षक स्कूल में शराब पीते नजर आया तो अब जीपीएम के बचरवार गांव के शासकीय हाई स्कूल के ही चौकीदार और उसके तीन दोस्त रत्तु साहू स्वीपर जो स्कूल में पदस्थ है। उसका दोस्त जितेंद्र गुप्ता उर्फ फेक्कू गुप्ता और जितेंद्र के दो कर्मचारी रात में स्कूल के अंदर कमरे में शराबखोरी और मुर्गा पार्टी कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीण काफी संख्या में स्कूल पहुंचे जहां पर स्कूल के अंदर कमरे में इन्हें शराबखोरी करते हुए देख जमकर नाराजगी जाहिर किया और स्कूल परिसर में ही हंगामा किया। ग्रामीणों ने स्कूल की व्यवस्था और स्कूल परिसर में मंदिर होने के बाद भी स्कूल में पदस्थ चौकीदार के द्वारा स्कूल परिसर में शराब खोरी किये जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की और पुलिस को सूचना दी।
हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराबखोरी करने वाले चारों युवक भीड़ को चकमा देकर भाग खड़े हुए। वहीं सभी की तीन मोटरसाइकिल जो उन्होंने स्कूल के अंदर कमरे में रखा हुआ था। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दी है।
#Chowkidar was cock party#villagers complained##shameful act#temple of education

पाठको की राय