Tuesday, October 20th, 2026

शमा सिकंदर ने हैट के साथ शेयर की न्यूड फोटो

 

हाल ही में एक्ट्रेस सनी लियोनी की न्यूड फोटोशूट इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी. अब सनी के बाद एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने भी सनी से मिलती-जुलती फोटो शेयर की है. शमा ने अपनी न्यूड फोटो शेयर की है, जो सोशल मीड‍िया पर सनसनी मचा रही है. इस तस्वीर में शमा, सनी की तरह ही हैट से अपनी बॉडी कवर करती नजर आ रही हैं.  शमा ने न्यूयॉर्क से अपनी ये ग्लैमर और खूबसूरती से भरी फोटो साझा की है. इसमें शमा शीशे की ख‍िड़की पर पीठ ट‍िकाए, नजरें झुकाए खड़ी हैं. उन्होंने एक बड़े हैट से अपनी बॉडी कवर की हुई है.व्हाइट बैकड्रॉप और शर्मा के खुले बाल एक्ट्रेस के लुक में और अध‍िक ग्लैमर ऐड कर रहे हैं. शमा ने इस फोटो को शेयर कर लिखा- 'हैट का मौसम है...' साथ ही अपनी हैप्पी मूड की तरफ इशारा किया है. सनी लियोनी ने भी पिछले दिनों एक फोटोशूट से अपनी न्यूड तस्वीर साझा की थी. इसमें सनी भी हैट से बॉडी कवर करती दिखीं. लोकेशन और फोटोग्राफी में अंतर है लेक‍िन दोनों ही एक्ट्रेसेज की ये अदाएं इंटरनेट पर वायरल हैं. फैंस शमा की इस तस्वीर पर फ‍िदा हुए जा रहे हैं. एक यूजर ने उन्हें गॉर्ज‍ियस बताया है तो कुछ ने सेंसुअस. एक यूजर ने लिखा- आपने मेरी दुनिया ही हिला दी है. वहीं एक यूजर ने सनी लियोनी से तुलना करते हुए लिखा- सनी की खूबसूरती से भी ज्यादा. शमा सिकंदर इन दिनों बॉयफ्रेंड जेम्स मिलिरॉन के साथ न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं. उन्होंने हाल ही में सनसेट का लुत्फ उठाते कई फोटोज शेयर किए थे, जिसमें जेम्स भी नजर आए. शमा अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. पांच दिन पहले भी उन्होंने अपनी न्यूड फोटो से फैंस के बीच सनसनी मचा दी थी.

 

 

Source : Agency

पाठको की राय