Saturday, October 24th, 2026

कभी रोजगार की तलाश करने वाले शलभ अब दूसरों को दे रहे रोजगार

भोपाल
सफलता सोचने से नहीं मेहनत से मिलती है और अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो किस्मत भी साथ देती है। कुछ ऐसी ही दास्तान है कुछ माह पहले तक शिक्षित बेरोजगार रहे सीहोर के शलभ चौहान की। इनके लिए बेरोजगारी अब बीते दिनों की बात हो गई और यह संभव हो पाया है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से। शलभ इस योजना से लाभान्वित ऐसे हितग्राही है, जिन्होंने स्वयं का कील निर्माण का उद्योग स्थापित कर दूसरो को भी रोजगार के अवसर प्रदान किए है।

शलभ ने बताया कि वे सदैव जिंदगी में कुछ बेहतर करने की इच्छा रखते थे। कई प्रतियोगी परीक्षाएँ देने के बाद भी जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो माता-पिता भी उनके भविष्य को लेकर चिंतित रहने लगे। शलभ बताते है कि मन में व्यापार करने का विचार तो आया, लेकिन इसके लिए पैसे की कमी आड़े आ रही थी। तब शलभ को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में पता चला। उन्होंने जानकारी प्राप्त कर ऋण के लिए आवेदन दिया। तत्पश्चात शलभ को 25 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत किया गया। शलभ बताते है कि प्राप्त ऋण से उन्होंने अपना कील निर्माण का व्यवसाय प्रारंभ किया और अब अपने साथ ही अन्य लोगो को भी रोजगार दे रहे है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय