Friday, October 23rd, 2026

शाजापुर पुलिस ने डकैती की तैयारी विफल की

भोपाल 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शाजापुर जिले की मक्सी थाना पुलिस ने डकैती की एक बड़ी वारदात होने से पहले ही विफल करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से पूर्व में हुई लूट का लगभग 4 लाख 50 हजार मूल्य का सोना-चांदी, डकैती की तैयारी में प्रयुक्त  कार, गैस कटर सहित  लगभग 16 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति  जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक शाजापुर मती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना मक्सी पुलिस को सूचना मिली थी कि मक्सी बायपास स्थित एबी रोड ब्रिज के नीचे कुछ बदमाश पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर गठित पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे तथा गिलोल से पत्थर चलाकर पुलिस दल पर हमला किया। आरोपियों को पकड़ने के दौरान एक आरोपी ने स्क्रू-ड्राइवर से आरक्षक  चन्द्रशेखर जाट पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बावजूद पुलिस टीम ने साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 20 जून को हुई एक लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा लूटा गया सोना-चांदी सिरोलिया के जंगल में छिपाकर रखने की जानकारी दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लगभग 4 लाख 50 हजार रूपये मूल्य के आभूषण बरामद किए। साथ ही डकैती की तैयारी में उपयोग किए जाने वाले गैस कटर सहित अन्य उपकरण एवं  कार भी जब्त की।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रदेशभर में संगठित अपराध, लूट, डकैती एवं अन्य गंभीर अपराधों के विरुद्ध इसी प्रकार सतत एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

#Shajapur Police

Source : Agency

आपकी राय

7 + 15 =

पाठको की राय