Wednesday, October 21st, 2026

शाजापुर जिले के पेंशनर्स भोपाल में प्रदर्शन करेंगे


        ( अमिताभ पाण्डेय)
भोपाल ।
मध्यप्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में शाजापुर जिले के सेवानिवृत शासकीय  कर्मचारियों की बेठक सम्पन्न हुई।
इसमें  24 नवम्बर को भोपाल में प्रदर्शन कर प्रांतव्यापी आन्दोलन में भाग लेनेे का निर्णय लिया गया।
 पेशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र रिणवा एवं उपाध्यक्ष मनोहरसिंह नायक तथा विधुत पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के.एस. पाण्डे  और कर्मचारी नेता  कर्नल सक्सेना  ने
अपनी खबर को  बताया कि म.प्र. शासन की सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जायज मांगो के प्रति उपेक्षा और भेदभावपूर्ण नीति के विरोध में उक्त आंदोलन किया जा रहा है।
इसमें शाजापुर जिला मुख्यालय के साथ ही मक्सी, अकोदिया ,शुजालपुर , कालापीपल क्षेत्र के 30 कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल भोपाल जाकर प्रदर्शन करेगा।
  उक्त बेठक में आगामी 17 दिसम्बर को आयोजित पेंशनर्स दिवस पर शाजापुर के  गांधी हॉल में आयोजित  समारोह के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिया गया कि पेंशनर्स के लिए कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाए।
 शिविर में  आयुर्वेदिक तथा एलोपेथिक पद्वति से निःशुल्क उपचार कराने की व्यवस्था की जाएगी।
 बेठक में पेंशनर्स संघ के पूर्व अध्यक्ष डा. जगदीश भावसार ने आंदोलन की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सोमचंद जैन, डी.के. श्रीवास्तव, देवेन्द्र शर्मा, कर्नल सक्सेना, रामचंद्र चौहान, रामकृष्ण गोठी, सुखदेव भावसार, शंकर शर्मा, मनोहरलाल श्रीवास्तव, गुलाब गुप्ता, डी.आर. भुतेश्वर, डी.आर. दुबे, दिनेश खत्री, राजीव शर्मा डी. एस. राय, चंद्रकांत मोहाडकर आदि उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय