Saturday, October 24th, 2026

शाजापुर प्रभारी मंत्री यादव ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण

भोपाल

टीकाकरण महाअभियान-2 के दूसरे दिन शाजापुर जिले के प्रभारी मंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों से स्वयं वैक्सीनेशन करवाने और अन्य लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने का आव्हान किया। राज्य मंत्री ने कहा कि जीवन की सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को दोनों टीके लगवाना जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा टीकाकरण के लिए की गई व्यवस्था में सभी शामिल होकर इस महाअभियान को सफल बनायें।

राज्य मंत्री यादव ने टीकाकरण केन्द्रों पर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। यादव ने टीकाकरण के लिए आये पुरूष और महिलाओं से मुलाकात कर टीकाकरण केन्द्र की व्यवस्थाओं और आमजन की सुविधाओं के संबंध में चर्चा भी की।

 

#vaccination centers

Source : Agency

पाठको की राय