शाजापुर अपर कलेक्टर ने दुकानदार को मारा थप्पड़
शाजापुर
मध्य प्रदेश की थप्पड़बाज अपर कलेक्टर सामने आई है. शाजापुर अपर कलेक्टर मंजूषा विक्रांत राय ने कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वाले दुकानदार को बीच सड़क थप्पड़ मार दिया. अपर कलेक्टर के बाद पुलिसवाले ने भी उसे डंडा दिखाया. थप्पड़ मारने का ये वीडियो वायरल हो गया है.
दरअसल, ये मामला दो दिन पुराना है. अपर कलेक्टर मंजूषा विक्रांत राय कोरोना कर्फ्यू लागू कराने टीम के साथ शहर का जायजा ले रही थीं. इस दौरान शहर के किला रोड पर एक जूते की दुकान खुली दिखी. जब राय यहां पहुंचीं तो एक युवक दिखाई दिया. युवक ने अपर कलेक्टर से कहा कि ये मेरा घर है. लेकिन, उसने झूठ बोला था, उसका घर मीरकला में है. ये दुकान उसके पिता चलाते हैं. ये जानते ही राय भड़क गईं और उसे थप्पड़ रसीद कर दिया. अपर कलेक्टर के थप्पड़ के बाद वहां मौजूद गार्ड ने भी उसे डंडा मारने का इशारा किया. इसके बाद प्रशासन ने उसकी दुकान को सील कर दिया.

पाठको की राय