Saturday, October 24th, 2026

Transfer: मुरैना के नए SP होंगे शैलेंद्र चौहान, डीसीपी सूरज वर्मा को हटाया

भोपाल

राज्य पुलिस सेवा के अफसर मनीष खत्री को भिंड जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को मुरैना जिले की कमान सौंपी गई है। वहीं इंदौर जोन दो के डीसीपी सूरज कुमार वर्मा को यहां से हटा कर बटालियन में भेजा गया है।

भिंड एसपी बनाए गए मनीष खत्री को इसी साल आईपीएस अवार्ड होने वाला है। वे राज्य पुलिस सेवा के 1996 बैच के अफसर हैं। अभी वे खरगौन में बतौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पदस्थ थे। उन्हें आईपीएस अवार्ड होने के लिए डीपीसी दो मई को होने वाली है। वहीं करीब एक महीने से खाली पड़े मुरैना एसपी के पद पर भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को भेजा गया है। इसके साथ ही इंदौर जोन टू के डीसीपी सूरज कुमार वर्मा को प्रथम वाहिनीं बिसबल इंदौर भेजा गया है।

उनकी जगह पर वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अफसर एवं एएसपी उज्जैन अभिषेक आनंद को उपायुक्त इंदौर जोन दो बनाया गया है। भिंड से करीब एक महीने पहले हटाए गए आशुतोष बागरी को 17 वीं वाहिनी भिंड पदस्थ किया गया है। यांगचेन डोलकर भुटिया को प्रथम वाहिनी इंदौर से पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर पदस्थ किया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय