Tuesday, October 20th, 2026

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने ब्लैक नॉटेड टॉप मे बरपाया कहर

 नई दिल्ली  
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की नई तस्वीर सामने आई है, जिसे देखने के बाद बॉलीवुड सितारे क्रैजी हो गए हैं। अपनी स्‍टनिंग तस्‍वीर को सुहाना ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसमें वह ब्‍लैक नॉटेड टॉप में कैमरे को पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में सुहाना बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

सुहाना के पोस्ट करते ही इस फोटो पर एक्ट्रेस अनन्‍या पांडे, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और वाइफ महीप कपूर, अमिताभ बच्‍चन की नातिन नव्‍या, बिजनेसवुमन नताशा पूनावाला, चंकी पांडे की वाइफ भावना पांडे ने कॉमेंट कर उनपर खूब प्यार बरसाया है।   सुहाना ने भले ही अभी तक फिल्म जगत में कदम नहीं रखा है बावजूद इसके लोगों के बीच उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। सुहाना की नई तस्वीर भी अब वायरल हो चुकी है। 

 

#सुहाना

Source : Agency

पाठको की राय