Tuesday, October 27th, 2026

सरेंडर की तख्ती डालकर शाहरुख और अतीक पहुंचे थाने

  बुलंदशहर


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक थाने में दो बदमाश गले में सरेंडर की तख्ती डालकर पहुंचे. शाहरुख और अतीक नाम के दो अपराधी जब थाने पहुंचे तो दोनों के गले में एक तख्ती लटकी थी, जिसमें अपराध की दुनिया को अलविदा करने की बात लिखी हुई थी.

दोनों के गले में लटकी तख्ती में लिखा था, ''हम अपराध की दुनिया छोड़कर मुख्य धारा में आना चाहते हैं.''  दोनों को इस तरह थाने में सरेंडर करता देख पुलिस भी हैरान थी. बुलंदशहर सिटी के एसपी सुरेंद्र नाथ ने बताया कि दोनों बदमाश हत्या, लूट आदि जैसे गम्भीर मामलों में वांछित चल रहे थे. 17 जून को भी इन लोगों ने एक वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद 19 जून को पुलिस की टीम ने एक आरोपी को पकड़ लिया.

लेकिन दूसरे आरोपी ने कुछ साथियों ने मिलकर पुलिस के कब्जे से उसे छुड़ा लिया. फिर पुलिस को धमकी देकर भाग निकले. पुलिस ने दोनों के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया. पुलिस दोनों की तलाश कर ही रही थी कि वे दोनों खुद ही सरेंडर करने थाने पहुंच गए.

एसपी सिटी सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश कर रही थी. दोनों के ऊपर हत्या, लूट आदि जैसे गम्भीर मामले दर्ज हैं. फिलहाल दोनों ने सरेंडर कर दिया है. दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है.

 

#सरेंडर की तख्ती डालकर

Source : Agency

पाठको की राय