Wednesday, October 21st, 2026

शहपुरा नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न

  • अध्यक्ष शलिनी अरुण अग्रवाल उपाध्यक्ष मुकेश साहू चुने गए


डिंडोरी
डिंडोरी नगरीय निकाय के चुनाव में इस बार का बडा गरमा गर्म माहोल था कि किस के पर ताज होगा।अखिरकर वह समय सामने आ गया कि किस के हाथ नगर परिषद की वाग डोर होगी जिसका का निर्णायक दिन आज नगर परिषद शहपुरा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला 14 अक्टूबर शुक्रवार को हो गया। शहपुरा के वार्ड नंबर 12 से पार्षद के रूप में चुनकर आई शालिनी अरुण अग्रवाल को निर्विरोध नगर परिषद का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वही भारतीय जनता पार्टी के समर्थित उम्मीदवार मुकेश साहू को परिषद में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

#शहपुरा नगर परिषद

Source : Agency

पाठको की राय