Thursday, October 22nd, 2026

शाहिद अफरीदी ने यासीन मलिक को लेकर किया नफरत फैलाने वाला ट्वीट, अमित मिश्रा ने कर दी बोलती बंद

नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी और पूर्व आतंकवादी यासीन मलिक को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक भड़काऊ ट्वीट किया है, जिस पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा ने ऐसा जवाब दिया कि उनकी बोलती बंद हो गई। यासीन मलिक को आज टेरर फंडिंग केस में सजा सुनाई जानी है। इसको लेकर अफरीदी ने ट्वीट में लिखा कि भारत जिस तरह से कश्मीर में मानवाधिकार के हनन के खिलाफ आवाज उठाने वालों को चुप कराने की कोशिश कर रहा है, उसका कोई मतलब नहीं है।

अफरीदी ने ट्विटर पर लिखा, 'अपने मानवाधिकार के हनन के खिलाफ आवाज उठाने वालों को भारत जिस तरह से चुप कराने की कोशिश कर रहा है, वह निरर्थक है। यासीन मलिक के खिलाफ मनगढ़ंत आरोप कश्मीर की आजादी के संघर्ष को रोक नहीं पाएंगे। कश्मीर के लीडर्स के खिलाफ इस तरह के अवैध ट्रेल्स को लेकर मैं यूएन से अपील करता हूं कि वह इस मामले का नोटिस ले।'

इस पर अमित मिश्रा ने जवाब में लिखा, 'प्रिय शाहिद अफरीदी उसने कोर्ट रूम में खुद को दोषी माना है। तु्म्हारी बर्थडेट की तरह सबकुछ मिसलीडिंग नहीं हो सकता है।' अमित मिश्रा का यह ट्वीट बहुत वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि कश्मीर मुद्दे पर अफरीदी पहले भी भड़काऊ बयान और ट्वीट दे चुके हैं।

 

 

#Shahid Afridi

Source : Agency

पाठको की राय