Thursday, October 22nd, 2026

शहाबुद्दीन की बेटी का निकाह कल, कई दिग्गज नेताओं को होगा जुटान

सीवान 
शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब का कल यानि सोमवार को सीवान में निकाह होगा। निकाह में कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का वलीमा भी कल ही होगा। जानकारी के अनुसार एक लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बता दें कि ओसामा का सीवान के तेलहट्टा बाजार स्थित सेराजउलूम मदरसा में इस्लामिक रीति-रिवाज से चांदपाली गांव के रहने वाले आफताब आलम की डॉक्टर बेटी आयशा के साथ निकाह हुआ था। जानकारी के अनुसार चिराग पासवान 15 नवंबर को पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की बेटी की शादी में हिस्सा लेंगे। शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा ने अपनी बहन की निकाह का न्योता दिया था। वहीं कुछ दिन पहले ही ओसामा शहाब अपनी बहन की शादी का आमंत्रण कार्ड देने के लिए केन्द्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह से मिलने उनके पैतृक गांव पहुंचे। दोनों के बीच करीब आधे घंटे बातचीत हुई।  ओसामा शहाब की होने वाली पत्नी आयशा पेशे से डॉक्टर हैं। आयशा जीरादेई प्रखंड के चांदपाली गांव के मो. आफताब आलम की बेटी है। उसके पिता दुबई के एक बैंक में मैनेजर हैं। आयशा ने अलीगढ़ विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। 
 

 

#Shahabuddin

Source : Agency

पाठको की राय