Saturday, October 24th, 2026

नलकूप पर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारकर तीन युवतियों समेत 5 को पकड़ा

फतेहपुर
फतेहपुर में हथगाम पुलिस ने मंगलवार को कस्बे के एक निजी नलकूप में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपित सहित तीन लोग फरार हो गए हैं। कस्बे के बाहर स्थित नलकूप में सेक्स रैकेट चलने सूचना पर सीओ थरियांव अनिल कुमार की अगुवाई में पुलिस ने मंगलवार भोर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों के साथ हथगाम के इरफान व मुस्तकीम को आपत्तिजनक स्थिति में दबोचा। पुलिस के अनुसार फतेहपुर निवासी ब्रोकर सर्वेश उर्फ शंकरा, हथगाम का अब्दुल्ला व गुड्डन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, दवाएं, चार मोबाइल, पांच हजार रुपये और दो बाइकें बरामद की हैं। पूछताछ में तीनों युवतियों ने अपना पता कानपुर, उन्नाव और शाहजहांपुर का बताया। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि तीनों युवतियां शादीशुदा हैं जो शादी टूटने के बाद गलत रास्ते पर आ गईं हैं। 
 

 

#Sex racket

Source : Agency

पाठको की राय