Sunday, October 25th, 2026

बिहार सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी, भीषण गर्मी से कई जाने भी जा चुकी

पटना
बिहार सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषण गर्मी से कई जाने भी जा चुकी हैं। बिहार आपदा विभाग ने हीट वेव से मरने वालों की पुष्टि की है। आपदा विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया हीट वेव से पूरे बिहार में 14 लोगों की मौत हुई है। इनमें 10 मतदान कर्मी शामिल है, जबकि 4 अन्य लोग थे।

आपदा विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अब तक भीषण गर्मी/लू से कुल 14 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिसमें 10 चुनाव कर्मी एवं 4 अन्य व्यक्ति शामिल हैं। मृतकों में भोजपुर जिला में 5 चुनाव कर्मी, रोहतास जिला में 3 चुनाव कर्मी, कैमूर जिला में 1 चुनाव कर्मी तथा औरंगाबाद जिला में 1 चुनाव कर्मी एवं 4 अन्य व्यक्त्ति शामिल हैं। मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

बता दें कि बीते बुधवार को बिहार में बड़ी संख्या में बच्चे और अध्यापक लू और गर्मी की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर गए थे, जिसे लेकर सोशल मीडिया खूब वीडियो वायरल हुए। उसके बाद बिहार सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 8 जून तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।  

 

 

#Severe heat wave wreaks havoc in Bihar

Source : Agency

पाठको की राय