Sunday, October 25th, 2026

एसपी पल्लव सहित सात पुलिसकर्मियों को 15 अगस्त को मिलेगा वीरता पदक

रायपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस के 7 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक देने की घोषणा की गई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में वीरता पदक दिया जाएगा। आइपीएस अभिषेक पल्लव, आर आई वैभव मिश्रा, एस आई अश्वनी सिन्हा, एस आई यशवंत श्याम, एएसआई उसारू राम कुर्राम और इंस्पेक्टर उत्तम कुमार समेत शहीद एपीसी कृष्णपाल सिंह कुशवाह को मरणोपरांत वीरता पदक दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पुलिस के सात पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक से 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों की घोषणा 26 जनवरी को की गई थी। पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को एक पत्र जारी कर 15 अगस्त को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में उपस्थित करने का निर्देश दिया है। छ्त्तीसगढ़ के 7 पुलिस अधिकारियों इस पदक से नवाजा जाना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

 

Source : Agency

पाठको की राय