Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़-बीजापुर से सटे तेलंगाना के मुलुगु जिले में सात नक्सली मारे गए, सुरक्षा बलों ने चलाया अभियान

बीजापुर।

बीजापुर जिले से सटे तेलंगाना के मुलुगु जिले में तेलगांना के ग्रेहाउंड्स और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है. खबर है कि सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को ढेर कर दिया है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. जानकारी के अनुसार, तेलंगाना ग्रेहाउंड्स और माओवादी विरोधी दस्ते ने एक संयुक्त अभियान चलाया.

तेलंगाना ग्रेहाउंड्स और माओवादी विरोधी दस्ते ने एक संयुक्त अभियान में मुलुगु जिले के इथुरुनगरम में चालपाका के पास वन क्षेत्र में नक्सलियों से उनकी भिड़ंत हुई है. इसमें सात माओवादी मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि मरने वालों में माओवादियों के प्रमुख नेता भी शामिल हैं.

 

#Chhattisgarh-Bijapur#Seven Naxalites killed

Source : Agency

पाठको की राय