Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-बीजापुर में इनामी महिला-पुरुष समेत सात नक्सली गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने की संयुक्त कार्रवाई

बीजापुर.

बीजापुर में तर्रेम थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान तीन लाख के इनामी महिला और पुरुष समेत सात नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पकड़े गए नक्सली छुटवाई कैम्प में हमला करने की घटना में शामिल रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान तर्रेम थाना, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी छुटवाई कैम्प से अभियान पर निकली हुई थी।

इस दौरान नदी किनारे से प्लाटून नम्बर 9 का सदस्य 2 लाख रुपये के ईनामी नक्सली तामो भीमा पिता मंगड़ू उम्र 26 निवासी कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली केएएमएस अध्यक्ष 1 लाख की ईनामी नक्सली ज्योति उर्फ उईका मंगरी पति मुड़मा हुर्रा उम्र 32 निवासी कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली डीएकेएमएस सदस्य मुड़मा हुर्रा उर्फ सुनील पिता धुरवा उम्र 35 निवासी कुम्हारपारा कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली डीएकेएमएस सदस्य पुनेम हड़मा पिता मासा उम्र 42 निवासी बाजारपारा कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली डीएकेएमएस सदस्य सोढ़ी भीमा मंगड़ू पिता मासा उम्र 35 निवासी कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली डीएकेएमएस सदस्य वेट्टी भीमा पिता जोगा उम्र 35 निवासी कुम्हारपारा कोंडापल्ली व भूमकाल मिलिशिया सदस्य सोढ़ी जोगा पिता सोढ़ी मंगड़ू उम्र 30 निवासी सिंगारपारा कोंडापल्ली थाना तर्रेंम शामिल हैं। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध तर्रेंम थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया हैं।

 

#Chhattisgarh-Bijapur#rewarded Naxalites arrested

Source : Agency

पाठको की राय