Friday, October 23rd, 2026

भगवान को पाने के लिए माता पिता की सेवा करना मानव का पहला धर्म -विनोद गोस्वामी

रायपुर
कोरोना महामारी में हुई असामयिक मृत्यु को प्राप्त हुई आत्माओं की पितृपक्ष में शांति हेतु भनपुरी पाटीदार भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में आज नरसिहं भगवान के अवतार पर चर्चा करते हुवे कथावाचक पंडित विनोद बिहारी गोस्वामी जी ने बताया कि पाप की अधिकता होने पर भगवान स्वयं अवतरित हो राक्षसों का नाश करते है। भक्त प्रहलाद की कथा विस्तारपूर्वक सुनाई।

आज ही कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म प्रसंग, भी आया क्षेत्रीय विधायक सत्यनारायण शर्मा नंद बाबा एवं उनकी धर्मपत्नी निर्मल शर्मा यशोदा की भूमिका पर थीं। आज की कथा में विधानसभा के प्रमुख सचिव गंगराड़े सपरिवार,मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक रामलखन शर्मा भी उपस्थित थे। कथा प्रारम्भ में विधायक सत्यनारायण शर्मा ने व्यास पीठ का पूजन किया ,कथा सुनने आसपास के भक्तजन बढ़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

#Serving parents

Source : Agency

पाठको की राय