Saturday, October 24th, 2026

तीर्थयात्रियों की रेलवे स्टेशन से ही सेवा शुरू, हेल्थ कैंप सहित पेयजल, अल्पाहार, नींबू पानी तक की व्यवस्था

गया
पितृपक्ष मेला के अवसर पर रेलवे स्टेशन प्रांगण में नगर विकास परिषद की ओर से यात्रियों की सहायता एवं सुविधा के लिए शिविर बनया गया है। पिंडदान के लिए आने वाले हिंदू यात्रियों की सेवा के लिए मुस्लिम सिख ईसाई जैन सभी धर्म के कार्यकर्ता इस शिविर में 24 घंटा सेवा दे रहे हैं। बता दें कि रविवार को पर्यटन मंत्री ने शिविर का उद्घाटन किया था। नगर विकास परिषद के महासचिव श्री रामकुमार यादव ने आगत अतिथियों का स्वागत किया तत्पश्चात शिविर प्रभारी अजय कुमार सिंह, अंकुश बग्गा एवं रंजन यादव ने पर्यटन मंत्री का स्वागत किया।

 

#Service of pilgrims

Source : Agency

पाठको की राय